हनुमानगढ़ (राजस्थान): जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर बरमसर के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए।
![]() |
| हनुमानगढ़: रावतसर में बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत |
घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचा। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुँचाया गया। अस्पताल में एसडीएम संजय कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित पुलिस बल मौजूद रहा। चिकित्सकों के अनुसार, 5 घायलों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थानों के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

0 Comments